जमीनी विवाद में मारपीट महिला जख्मी 
मुरारी बाबा की रिपोर्ट 
गड़खा(सारण)
भेल्दी थाना क्षेत्र के गंगोई गांव में गुरुवार की रात्रि जमीनी विवाद में मारपीट हुई जिसमें एक महिला घायल हो गई घायल रेशमा कुंवर का इलाज गड़खा पीएचसी में हुआ घायल रेशमा कुंवर ने गरखा थाना में फर्द बयान दर्ज करा कर चाहा की पशु बांधने के लिए  अपनी जमीन में मिट्टी भरवा रही थी उसी समय गांव के कुछ लोग लाठी डंडा लेकर आए और मारपीट करने लगे। घायल अवस्था में 45,000 की कीमत की चार जीविटिया भी लेकर भाग गए।
 इस मामले में फुलेना राय चंदन राय रीता देवी दुर्गा कुमारी संतोष राय मुन्ना राय को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। थाना अध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।