उपमंडल अधिकारी सिंह ने किया अस्पताल का औचक निरीक्षण
सविता उपाध्याय 
अबोहर 18 अप्रैल : कैप्टन अमरेन्द्र सिंह के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा प्रशासनिक सुधार लाने के लिये चलाये गये अभियान के अंतर्गत आज उपमंडल अधिकारी जसप्रीत सिंह ने सरकारी अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। 
प्राप्त जानकारी के अनुसार अधिकांश चिकित्सक अपने निर्धारित कमरों में उपस्थित नहीं थे। निरीक्षण की जानकारी मिलने पर वरिष्ठ मैडीकल अफसर डा. लाल चंद ठकराल अस्पताल परिसर में पहुंचे और उपमंडल अधिकारी की निरीक्षण के दौरान अगवानी की।  न केवल चिकित्सक बल्कि कई स्टाफ कर्मी भी  8 बजे के निर्धारित समय के आध घंटे बाद निरीक्षण से मचे हडकंप के चलते डियूटी पर हाजिर होते दिखाई दिये। उपमंडल अधिकारी ने जब मरीजों के वार्ड का निरीक्षण किया तो काफी गद्दे फटे हुए नजर आये।