भीलवाड़ा:दूसरे दिन भी जारी रहा आंगनबाड़ी कर्मीयों का धरना
आजा़द नेब
भीलवाड़ा 6 जून। जिला कलक्ट्रेट के बाहर पांच दिवसीय धरने के दूसरे दिन भी सैंकड़ों आंगनबाड़ी कर्मी ने अपनी मांगों को लेकर धरना दिया। इससे पूर्व आंगनबाड़ी कर्मी ने जिला कलक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भी दिया। भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रभाष चौधरी ने कहा कि आंगनवाड़ी कर्मी पिछले कई वर्षों से स्थाईकरण, वेतनमान बढाने व नौकरी से रिटायर होने पर पैंशन की मांग को लेकर प्रदर्शनरत है।
आंगनबाड़ी कर्मी आज के समय सबसे अधिक कार्य कर रही हैं, लेकिन उन्हें वेतन के नाम पर मात्र 2 से 4 हजार रुपए दिए जा रहे हैं। इसके कारण उनका भरण-पोषण नहीं हो पा रहा है। दूसरे दिन के धरने में माण्डल, गंगापुर व आसीन्द आंगनबाड़ी केन्द्रों की कार्यकर्ता,सहायिका,सहयोगिनियां धरने में शामिल हो रही है। चौधरी ने यह भी कहा कि जब तक हमारी मांगें पूरी नहीं होती है, तब तक धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा।




Recent Comments