एकमा में मोबाइल दुकान से लाखों रुपये के मोबाइल की चोरी
संवाददाता, एकमा
थाना क्षेत्र के एकमा बाज़ार से बीती रात चोरों ने मोबाइल दुकान का ऊपरी हिस्सा तोड़ लाखो रुपये के मोबाइल की चोरी कर ली।
गुड्डू मोबाइल के प्रोपराइटर रासबिहारी प्रसाद ने बताया कि सैमसंग, विवो, ओप्पो, माइक्रोमैक्स आदि कंपनी के करीब तीन लाख से अधिक रुपये के मोबाइल की चोरी चोरों ने कर ली है।
उन्होंने बताया कि बीती रात दुकान के ऊपरी हिस्से से चढ़ कर चोरों ने घटना को अंजाम दिया है।
मामले की लिखित जानकारी पुलिस को दी गयी है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।