लालच की कोई इंतेहा नही,रायसेन मे चिकित्सक की कहानी 
नसीम अली
रायसेन 18 अप्रैल। जिला चिकित्सालय का किया संयुक्त रूप से स्टिंग आपरेशन.अस्पताल से मोटी सैलरी के मिलने के बावजूद भी डॉक्टरों  की लालच का कोई अंत नहीं है | 
दोपहर बारह बजे अस्पताल के ड्यूटी टाइम पर जिला चिकित्सालय में पदस्थ ड़ॉ. जी.एल. अहिरवार मनोज मेडिकल (केमिस्ट) की दुकान पर प्रायवेट मरीजों का इलाज करते पाए गए | जबकि अंदर कई मरीज ओपीडी के बाहर लंबी लाइन लगाकर डॉ. साहब का इंतजार करते हुए मिले
 एक मरीज़ के परिजन ने मीड़िया से शिकायत  की थी|  जिस को संज्ञान में लेते हुए ,अस्पताल का स्टिंग आपरेशन किया गया | जब हमारी टीम मौके पर पहुँची तो डॉ. साहब का पसीना छूट गया और वे अचानक ही वहाँ से भागकर हास्पिटल पहुँचे.. मौके पर मौजूद मरीजों ने बताया कि डॉ. साहब रोज यहीं बैठते हैं और प्रायवेट में मरीजों से मिलते हैं।