पारोली:भाजपा कार्यकर्ता एक दिवसीय सम्मेलन सम्पन्न
आज़ाद नेब (8058220365)
भीलवाड़ा 14 मई। जहाजपुर कोटडी विधानसभा का कार्यकर्ता सम्मेलन पारोली मे बिड के बालाजी मन्दिर परिसर में हुआ। 
जहाजपुर युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष विजय पाराशर ने बताया की सम्मेलन मे जिला अध्यक्ष दामोदर अग्रवाल, जिला प्रमुख शक्ति सिंह हाडा, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष नंदलाल गुर्जर, जहाजपुर प्रधान शिवजीराम मीणा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित कर सरकारी योजनाओं के बारे मे बताया ओर सरकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचने की बात कही। इस अवसर पर कोटडी व जहाजपुर विधानसभा के कार्यकर्ताओं ने सम्मेलन में भाग लिया।