​*इण्डियन जनर्लिस्ट एसोसिएशन कुशीनगर (उ. प्र.) के पडरौना तहसील ईकाइ का गठन*
👈कार्यालय संवाददाता”दैनिक खोज खबर”कुशीनगर,उत्तर प्रदेश”👉
इण्डियन जनर्लिस्ट एसोसिएशन कुशीनगर (उ. प्र.) के पडरौना तहसील ईकाइ के गठन के लिए पडरौना ब्लाक सभागार मे राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर बैठक की गयी। जिसमें संगठन की मजबूती पर विचार विमर्श के बाद चयनित तहसील इकाई के पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौपी गया। 
       इण्डियन जनर्लिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी के मुख्य अतिथित्व मे ब्लाक सभागार पडरौना मे जिला एवं तहसील पदधिकारियो के मौजूदगी मे संगठन की मजबूती एवं गतिशीलता के लिए विचार विमर्श किया गया। तत्पश्चात तहसील इकाई के गठन के लिए मंत्रणा के बाद तहसील संगठन के पदाधिकारियो का चयन कर उन्हे संगठन की जिम्मेदारी सौपी गयी।
तहसील अध्यक्ष श्रीप्रकाश तिवारी ( राष्ट्रीय सहारा हिंदी दैनिक) 
प्रद्युम्न दूबे तहसील महासचिव ( अमर उजाला) 
वेद प्रकाश तिवारी तहसील सचिव ( हिन्दुस्तान) 
संजय मिश्र तहसील कोषाध्यक्ष ( अमर उजाला)
सोनू जयसवाल तहसील कार्यकारिणी सदस्य ( आज) को चयनित कर इन्हे संगठन की मजबूती की जिम्मेदारी सौंपी गई । इसके पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी का स्वागत व माल्यार्पण किया गया। 
इस अवसर पर मोहन राव प्रदेश सचिव पूर्वांचल , डॉ. आशुतोष मिश्रा प्रदेश कार्यकारिणी पूर्वांचल, नसरूल्लाह अंसारी जिला कार्यकारिणी सदस्य,शोएब आलम जिला कार्यकारिणी सदस्य ,उमेश गुप्ता, जुगनू शर्मा,सुनील यादव,प्रियम पाण्डेय,ई.अजयनाथ तिवारी,भगवन्त यादव ,अमित मिश्रा आदि शामिल रहे।