​*मधेपुरा :- छात्र हित के लिए हमेशा लड़ूंगा- रितेश कुमार*
👈रविकांत कुमार”दैनिक खोज खबर” मधेपुरा(बिहार)👉
राष्ट्रीय जनता दल के छात्र परिषद के प्रदेश अध्यक्ष आकाश   यादव ने मधेपुरा जिला राजद छात्र जिला अध्यक्ष रितेश कुमार यादव को मनोनीत किया है। रितेश कुमार को जिला छात्र अध्यक्ष मनोनीत किये जाने पर मधेपुरा के राजद छात्र परिषद के कार्यकर्ताओं में काफी हर्षोउल्लास का माहौल बना हुआ है। कार्यकर्ता एक आपस मे अबीर गुलाल लगा कर और मिठाई बांटकर खुशिया साझा किया। सभी कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त छात्र जिला अध्यक्ष रितेश कुमार यादव को बधाई एवं शुभकामनाए दी।
 नव नियुक्त जिला छात्र अध्यक्ष  रितेश कुमार यादव ने कहा कि जिले के छात्र हित के लिए अंतिम क्षण तक लड़ाई लड़ूंगा । राष्ट्रीय जनता दल के द्वारा दी गयी   जिम्मेदारियों को बखूबी निर्वाह करने के लिए हमेशा तातपर्य रहूंगा। पार्टी के हर कसौटी पर खड़ा उतरने का हमेसा प्रयास करूंगा। उन्होंने जिला छात्र अध्यक्ष मनोनीत करने के लिए राजद छात्र परिषद के   संरक्षक सह राज्य सरकार स्वास्थ्यमंत्री तेज़ प्रताप यादव और छात्र परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष आकाश यादव के प्रति आभार प्रकट किया। 
इधर फ्रेंड्स युवा क्लब के संयोजक रविकांत कुमार और सामाजिक कार्यकर्ता संदीप कुमार यादव सहित सभी सदस्यों ने नव नियुक्त  जिला छात्र अध्यक्ष रितेश कुमार को बधाई एवं सफल कार्य कुशलता की शुभकामनाए दी।