दियारा क्षेत्र की चिड़ैया गांव की घटना,बकरी जली

सिमरी बख्तियारपुर(सहरसा) ब्रजेश भारती ।

बख्तियारपुर पुलिस सर्किल क्षेत्र के सलखुआ थाना के पूर्वी कोसी तटबंध के अंदर चिड़ैया ओपी के समीप बुधवार की अहले सुबह आग लगने से पांच घर जल कर राख हो गया। इस अग्निकांड में लगभग पांच लाख की संपत्ति जलकर राख होने का अनुमान लगाया जा रहा है। वही इस घटना में एक बकरी की भी मौत हो गई।

घटना के सम्बन्ध में ग्रामीणों ने बताया कि रात में चूल्हे के चिंगारी से आग में चिड़ैया निवासी नंदलाल भगत, सत्तो चौधरी, मंटुन भगत, परविंदर चौधरी, शिवजी कुमार भग का घर, नकदी समेत लाखों की संपति जलकर राख में तब्दील हो गया.ग्रामीणों के मुताबिक आग और घरों को अपने चपेट में लेता उससे पहले ही ग्रामीणों की एकजुटता से आग पर काबू पाया गया। वही आग की चपेट में एक बकरी भी झुलस कर मर गई।मुखिया संजू निषाद, पैक्स अध्यक्ष चौधरी ललिकांत निषाद, हीराकांत भगत, मनोज भगत व अन्य ग्रामीणों ने अग्निकांड की सूचना पर पहुंच कर पीड़ित परिवार को ढांढ़स बंधाया।अग्निपीड़ित व ग्रामीणों ने बताया कि आग इतनी भयानक थी कि एक भी सामान घर से नहीं निकाल पाये और जिस वजह से घटना में लाखों की संपति जलकर खाक हो गई।मुखिया ने प्रशासन से राहत की मांग की है।इस बाबत अंचलाधिकारी संजय कुमार महतो ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पंचायत के संबंधित राजस्व कर्मचारी को स्थल जांच कर रिपोर्ट करने का निर्देश दिया गया है।