“दैनिक खोज खबर” अर्जुन भारतीय की बगहा से रिर्पोट:- बगहा प्रखण्ड के गोईती गाँव के बाहर स्थित एक चिमनी के पास आज दिनांक 15/5/2017 दिन मंगलवार की सुबह  एक व्यक्ति सडक के किनारे वृक्ष पर चढ़ कर लकड़ी काटने लगा इस बीच काटी गई लकड़ी 33000 वोल्ट के हाईटेंशन तार पर गिर गया और पेड़ मे विद्युत् प्रवाह आ गया. जिससे वह व्यक्ति वृक्ष पर अपने जान गंवा दिया. घटना की ख़बर पाकर पटखौली ओपी प्रभारी सुभाष मुखिया    द्बारा त्वरित कार्रवाई करते हुए  उसके परिजन को सूचना दिया. शव को पेड़ से उतार कर  पोस्टमोर्टम करने को बगहा अनुमंडलीय अस्पताल बगहा भेज दिया. मृतक की पहचान बगहा के कैलाश नगर वार्ड 08 के सुदामा गोंड का पुत्र द्वारिका गोंड के रूप में की गई है।वही मृतक को मुआवजा दिलाने को लेकर प्रशासन के तरफ से बिजली बिभाग को लिखा जा रहा है।