सिवान :तप त्याग और समर्पण के बिना सत्य की प्राप्ति असम्भव-योगेश जी महाराज
#अभय सिंह /बनियापुर
बनियापुर(सारण):संसार मोह माया का जाल है।इससे निकलने के प्रयास में मानव और भी उलझता जाता है।जब तक तप त्याग और समर्पण की भावना से मन ओतप्रोत नही होगा तब तक सत्य अथवा भगवत की प्राप्ति नही ही सकती ।यह बातेँ प्रखंड मुख्यालय स्थित डाक बंगला भवन परिसर में आयोजित सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा में चौथे दिन बृंदावन से आए आचार्य योगेश कृष्ण जी महाराज ने अपने कथा वाचन में कही।उन्होंने कहा की भागवत कथा श्रवण से एक तरफ जहा पापो से मुक्ति मिलती है वही व्यक्ति की कलुषित आत्मा शुद्ध हो जाती है शर्त है की भावना शुद्ध हो मन समर्पित हो।आज संसारिक दुखो से इंसान केवल इस लिए पीड़ित है की वह अपने लाभ से ज्यादा दुसरो के हानी पहुँचने की चिंता में रहता है।भगवत प्राप्ति का मार्ग परहित में आत्महित ढूंढना है ।सच्चे मन से भागवत की उपासना से सत्य की प्राप्ति का मार्ग प्रशस्त होता है सत्य ही भागवत है ।
ज्ञात हो की रामजन्मोत्सव के साथ ही यह श्रीमद्भगवतकथा का सात दिवसीय आयोजन 25 मार्च 31 मार्च तक आयोजन समिति द्वारा पिछले 44 वर्षो से किया जाता रहा है जहा भक्तिमयी माहौल में झांकियो के साथ की जाती है।जिसमे संजय सिंह शंकर सिंह मुखिया नागेन्द्र प्रसाद रंजीत सिंह मनोज सिंह ओमनारायण प्रसाद सहित सभी समिति के सदस्यों का अहम भमिका से आयोजन सफल संचालित हो रहा है।




Recent Comments