*मधेपुरा:मुरलीगंज में अखंड रामधुनी अष्टयाम का भव्य आयोजन*
👈रविकांत कुमार”दैनिक खोज खबर” मधेपुरा,बिहार👉
जिले के मुरलीगंज नगरपंचायत के वार्ड 6 गोसाइटोला में स्थित सार्वजानिक श्री 108 हनुमान मंदिर प्रांगण में अखंड रामधुनी अष्टयाम का भव्य आयोजन किया गया है। यह आयोजन श्री हनुमान जी के जयंती के अवसर पर स्थानीय मोहल्लावासियों के द्वारा आयोजित की गयी है।
आयोजक श्री श्री 108 हनुमान मंदिर पूजा समिति के द्वारा दी गयी जानकारी अनुसार हनुमान जयंती के असवर पर प्रत्येक वर्ष अखंड रामधुनी अष्टयाम का आयोजन किया जाता है। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी महाबीर जयंती के अवसर पर अखंड श्रीकृष्ण राम धुनि अष्टयाम का भव्य आयोजन किया गया है। इस अष्टयाम में दूर दूर से अष्टयाम कृतन मंडली दे द्वारा भव्य भक्तिमय प्रस्तुति की गई। सिंगियान , इटहरी , मालिया , जयरामपुर , मधेपुरा और स्थानीय कृतन मंडली के कलाकारों के द्वारा भक्तिमय संगीत और नृत्य के माध्यम से दर्शको को भक्ति विभोर कर दिया। लोगो ने मंगलवार से शुरू हुई अखंड अष्टयाम के भक्तिमय सागर में गौता लगाया । आयोजक कमिटी ने बताया की मंगलवार को शुरू हुई अखंड अष्टयाम बुधवार की शाम को भव्य समापन तथा प्रसाद वितरण किया जायेगा।
अष्टयाम देखने काफी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी । स्थानीय शिक्षक रंजीत यादव ने बताया कि इस आयोजन में प्रत्येक वर्ष नविन साह की पहल से हनुमान पूजा समिति का गठन कर आयोजन किया जाता है। इसमे स्थानीय युवाओ और मोहल्लेवासियों का भरपूर सहयोग रहने की वजह से आयोजन हर वर्ष भव्य सफलता के साथ सम्पन्न की जाती है। आयोजन में स्थानीय जनप्रतिनिधियों व सामाजिक कार्यकर्ताओ ने भी बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।
मौके पर सार्वजानिक हनुमान मंदिर पूजा समिति के सदस्य राजेश पोद्दार, अभयकुमार उर्फ़ तित्तु, प्रभाकांत प्रभात, चन्दन साह, किशन साह, निर्मल साह, सुभास यादव, फुलेश्वर यादव, बुच्ची यादव, इद्रचंद करनाणी, बासुदेव साह युवा सामाजिक कार्यकर्ता ब्रजेश यादव, समाजसेवी उदय चौधरी, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि मुन्ना साह, अशोक साह ,संजय साह सहित पूजा समिति के सभी सदस्य मौजूद थे।




Recent Comments