*बिहार सरकार द्वारा पंचायतीराज अधिनियम में बदलाव को लेकर तरैया में मुखिया संघ 6 जून को करेंगे चक्का जाम*
तरैया
बिहार सरकार द्वारा पंचायती राज अधिनियम में संसोघन से नराज मुखिया संघ गुरुवार को तरैया में चक्का जाम करेंगे।मुखिया संघ के अध्यक्ष शुशील कुमार सिंह ने इस सम्बंध में एक ज्ञापन बीडीओ,सीओ और थानाध्यक्ष को सौपा है।जाम को सफल बनाने के लिए पचभिंडा मुखिया यास्मीन खातुन के आवास पर प्रखण्ड के सभी मुखियों की एक बैठक हुई।संबोधन में मुखिया संजीव कुमार सिंह ने कहा कि सरकार मुखिया के अधिकारों का हनन करना चाहती है।इसलिए हाईकोर्ट के आदेश के बाद सरकार द्वारा पंचायती राज अधिनियम में बदलाव किया गया है।ग्राम सभा की महत्ता को समाप्त कर मुखिया के अधिकारों में कटौती की जा रही है।मुखिया संघ पुनःपंचायती राज अधिनियम में बदलाव करने की मांग सरकार से कर रहा है।जिसको लेकर गुरुवार को तरैया एसएच 73 को मुखिया संघ जाम कर आवागमन बाधित करेंगे।बैठक में मुखिया तारकेश्वर राय, विनोद सिंह,विजेंद्र मांझी,यास्मीन खातुन,मुखिया प्रतिनिधि धनवीर कुमार सिंह विक्कु,अनिल कुमार यादव,विनोद मांझी आदि थे।
न्यूज़ इनपुट -कुंदन कुमार ,तरैया