*सीवान के भाजपा विधायक के गाङी पर हमला, बचाव में सरकारी अंगरक्षक ने चलाई गोली*
✍सीवान से नवीन सिंह परमार 
♨बिहार सरकार के पूर्व मंत्री सह सीवान के भाजपा  विधायक व्यासदेव प्रसाद के गाङी  पर रविवार की रात्रि सीवान शहर के प्रसिद्ध जेपीo चौक पर असामाजिक तत्वो ने लाठी डंडा व ईट पत्थर से जानलेवा हमला कर दिया. अंगरक्षकों के सूझ बूझ व हवाई फायरिंग से उनकी जान बची .इस संबंध में विधायक व्यासदेव प्रसाद ने सीवान नगर थाने में आवेदन देकर अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करवाई है .उन्होंने अपने आवेदन मे लिखा है कि 21मई की रात्रि 9:30 बजे सीवान  के अमलोरी गाँव के बलराम सिंह के घर से शादी समारोह में भाग लेकर वापस घर जा रहा था को शहर के जेपीo चौक पर कुछ असामाजिक तत्वो ने सड़क जाम कर रखा था तो मेरे अंगरक्षक गाडी से उतर कर गाडी को पीछे करवा कर  दूसरे रास्ते से ले जाने की कोशिश कर रहे थे की उसी वक्त सङक जाम कर रहें  असामाजिक तत्वो ने  मेरी गाडी को आगे से आकर घेर लिया और ईट पत्थर से जानलेवा हमला कर दिया स्थिति को नाजुक देख मेरे  अंगरक्षकों ने हवाई फायरिंग शुरू कर दी जिससे वे पीछे हटे और चालक गाडी लेकर जल्दी से भागा तो हमलोग की जान बची.  नगर थाने की पुलिस ने इस संबंध में कांड संख्या 282/2017 धारा 307,34 भादवीo तहत मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है तथा असामाजिक तत्वो की पहचान में जुट गयी है .
*{✏श्रीनारद मीडिया }*