पुलिस गस्ती के बाबजूद एनएच 107 के भटौना पुल पर घटी घटना

सिमरी बख्तियारपुर(सहरसा) ब्रजेश भारती की रिपोर्ट –
पुलिस गस्ती के बाबजूद बख्तियारपुर थाना क्षेत्र में अपराधी बैलगाम हो गये है।बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के एनएच 107 स्थित भटौनी पुल के समीप शनिवार की रात्रि टेम्पो पर सवार हथियार से लैस आधे दर्जन से भी अधिक अपराधियों ने एक युवक का मोटरसाइकल को रोक लूटपाट किया। लूटपाट क्रम में अपराधियों ने मोटरसाइकल चालक सहित दो लोगों के साथ मारपीट कर मोटरसाइकल, मोबाइल सहित नकदी छीन लिया और लूटपाट करने के बाद सभी अपराधी टेम्पो में सवार होकर सोनवर्षा की दिशा में फरार हो गया। इस संबंध में पीड़ित युवक के द्वारा लूटपाट करने वाले सभी अज्ञात अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करने हेतु थाना में आवेदन देकर उचित न्याय दिलाने की गुहार लगाया गया है।
      पीड़ित बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के बलवाहाट गांव निवासी अमित कुमार साह ने अपने आवेदन में कहा है कि मैं शनिवार की रात्रि करीब साढ़े ग्यारह बजे ममेरा भाई प्रभात कुमार के साथ भपटिया सुहत से आ रहे थे कि उसी क्रम भटौनी पुल के समीप जैसे ही पहुँचे तो टेम्पो के ड्राइवर ने मेरे मोटरसाइकल के सामने कर दिया। जैसे ही मैं गाड़ी रोका  वैसे ही टेम्पो पर सवार सभी सात आदमी बाहर निकला और सभी हथियार से लैस थे। एक आदमी सीना में मुझे बंदूक सटा दिया। दूसरा तलाशी लेने लगा। अपराधियों ने मेरा मोबाइल और पर्स छीन लिया। वहीं पर्स में रखें ड्राइवरी लाइसेंस, पेनकार्ड, आधार कार्ड, परिचय पत्र एवं नकदी 4200 रूपेय था। इसके बाद मेरे मोटरसाइकल होण्डा साइन ऊजला कलर जिसका नंबर- बीआर 19 जी 2032 है छीन लिया। वहीं मेरे पीछे में बैठा ममेरा भाई प्रभात कुमार को भी उन लोगों ने पीटा।
इस संबंध में बख्तियारपुर थानाध्यक्ष उमाशंकर कामत से पुछे जाने पर बताया कि दिये गये आवेदन के आलोक में मामले की छानबीन की जा रही हैं।जल्द अपराधीयों की पहचान कर गिरफ्तार कर लिया जायेगा।