सिवान: शनिवार को शहर के चाप ढाला समीप भारतीय जनता पार्टी के जिला
कार्यालय का विधिवत उद्घाटन शनिवार को भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष
व गृह मंत्री अमित शाह एवं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा राष्ट्रीय कार्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के द्वारा करेंगे। भाजपा जिला उपाध्यक्ष राहुल तिवारी ने बताया कि बिहार बीजेपी ने बिहार के सभी 40 जिलों में भारतीय जनता पार्टी का अपना कार्यालय होने का लक्ष्य पूरा कर लिया है। जिलाउपाध्यक्ष ने बताया कि बीजेपी के जिला कार्यालय के उद्घाटन में प्रभारी मंत्री प्रमोद कुमार, सांसद, पूर्व सांसद, विधायक, पूर्व विधायक, विधान पार्षद जिले के सभी छोटे-बड़े भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता, नेता, सभी सक्रिय सदस्य, विभिन्न प्रखंडों के सभी पदाधिकारी, विभिन्न संगठनों के प्रमुख, शिक्षाविद, चिकित्सक, समाजसेवी सहित हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहेंगे।
शराब के साथ एक धंधेबाज गिरफ्तार
सिवान: मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जियाय गांव से एक मार्शल गाड़ी व एक
बाइक से 1506 बोतल शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया गया।
थानाध्यक्ष रामविचार राम ने बताया कि 1506 बोतल शराब के साथ लकड़ी दरगाह निवासी मुन्ना मियां को गिरफ्तार किया गया जबकि एक मार्शल गाड़ी व एक बाइक को जब्त किया गया।
ट्रेन से 48 बोतल शराब बरामद
सिवान: जीआरपी ने डाउन 15904 ट्रेन के एस 11 बोगी से लावारिस हालात में 48 बोतल शराब बरामद किया।




Recent Comments