अमीरनागर:30 निरक्षरों ने दी साक्षर होने की परिक्षा 
अमीरनागर / खीरी 22 जून। अमीर नगर के पूर्व माध्यमिक विद्यालय के साक्षरता केन्द्र पर 30 अभ्यार्थियों ने परिक्षा दी निरक्षर को साक्षर करने के लिए इस सरकार द्वारा इस परिक्षा को आयोजित किया जाता है ।एन पी आर सी यूनुस अहमद ने बताया कि उन्होंने  गरदहा रसूलपुर राजगढ़ अमीर नगर सहित क्षेत्र के सभी साक्षरता केन्द्रों का निरिक्षण किया अमीर नगर केन्द्र पर 30 लोग परिक्षा में सम्मिलित हुए हैं । इस परिक्षा का मकसद उन्होंने लोगों को प्रमाण पत्र उपलब्ध कराना है जो पढ़ना लिखना जानते पर सनद होने से उन्हें निरक्षर ही समझा जाता है और जिसकी बजह से तमाम परेशानियों से गुजरना पड़ता है इस मौके पर शिक्षक तौहीद वेग साकिया बानो शिक्षा प्रेरक खुर्शीद खाॅ मौजूद रहे ।