मो. शहाबुद्दीन से जुड़े दो मामलों की सुनवाई
परवेज अख्तर /सिवान : मंडल कारा में गठित विशेष अदालत में शनिवार को मो. शहाबुद्दीन से जुड़े दो मामलों की सुनवाई की गई। विशेष अदालत के विशेष सत्र न्यायाधीश वीके शुक्ला की अदालत में दोनों मामलों पर सुनवाई हुई। विशेष लोक अभियोजक जयप्रकाश सिंह एवं बचाव पक्ष की ओर से अधिवक्ता मो. मोबीन की उपस्थिति में बड़हरिया के व्यवसायी की हत्याकांड से जुड़े मामले में आंशिक सुनवाई की गई। अदालत ने दोनों पक्षों को आरोप की बिंदु पर बहस करने के लिए निर्देश जारी कर दिया। एक अन्य क्रिमिनल रिवीजन मामले में भी संक्षिप्त सुनवाई हुई। अदालत में सहायक अपर लोक अभियोजक रघुवर प्रसाद सिंह तथा रामराज प्रसाद भी उपस्थित थे।
———