अंता : विवेक वर्द्धिनी स्कूल के बच्चों ने रचा इतिहास
दसवीं बोर्ड परीक्षा में बेटियां रही टॉप पर
उस्मान खान
अंता 8 जून- दसवी। बोर्ड परीक्षा के गुरुवार को घोषित किये गए परीक्षा परिणाम में बेटियों ने एक बार फिर बाजी मार ली । विवेक वर्द्धिनी सीनियर सेकेण्डरी स्कूल अंता की छात्राओं अंजलि छंदक ने 93.83 तथा नसीमा नुसरत ने 93.17 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय एवं नगर का नाम रोशन किया हे ।वहीँ छात्र आदिल खान के 86.83, हर्षित सुमन ने 82.67 प्रतिशत अंक प्राप्त किये । दूसरी और माँ भारती स्कूल की छात्रा दीक्षा सिंह ने 93.86, शर्मा बाल निकेतन की दीपाली रावत 92.67, मनीष मीणा 91.00, जीनियस स्कूल की छात्रा अन्तिमा शर्मा व् सरस्वती ने 91.33 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया । दूसरी और विवेक वर्द्धिनी स्कूल के शानदार परीक्षा परिणाम पर शाला निदेशक इक़बाल खान, प्रधानाचार्य मुरली मनोहर गंगवाल, वरिष्ठ अध्यापक उस्मान खान , नरेंद्र गोचर, अख़लाक़ अहमद, सचिन वर्मा, महावीर मीणा, जहीर अहमद, तनवीर खान, आदि ने हर्ष व्यक्त कर छात्रों को बधाई देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की ।




Recent Comments