होली पर घर आने-जाने में नहीं होगी परेशानी, बिहार के लोगों के लिए चलेगी 8 होली स्पेशल ट्रेनें
रिपोर्ट – सुमित भगत ( सन्नी)/नवादा

पटना :
होली पर बिहार आने-जानेवाली ट्रेनों में अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए अलग-अलग रूटों पर आठ होली स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। ये ट्रेन समेत बिहार के अलग-अलग स्टेशनों से गुजरेगी।
रेलवे दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद, पुणो, कोलकाता, धनबाद आदि शहरों के लिए ट्रेनें चलाएंगी। दिल्ली की ओर जाने के लिए बरौनी-आनंद विहार साप्ताहिक ट्रेन 3 से 31 मार्च तक बरौनी स्टेशन से हर शनिवार की रात 10 बजे खुलेगी।

यह ट्रेन आनंद विहार से हर रविवार को 11 बजकर 45 मिनट पर खुलेगी। पटना से आनंद बिहार सुपर फास्ट ट्रेन रविवार और गुरुवार को 4 से 29 मार्च के बीच चलेगी। यह ट्रेन आनंद विहार से 6.45 बजे प्रत्येक सोमवार और शुक्रवार को खुलेगी।
मुबई के लिए बरौनी लोकमान्य तिलक साप्ताहिक ट्रेन 6 से 27 मार्च के बीच, पुणो-पटना-पुणो स्पेशल 26 से 5 फरवरी के बीच दोनों ओर से दो-दो फेरे लगाएंगी। पटना-बांद्रा सुपरफास्ट ट्रेन 27 फरवरी को बांद्रा से खुलेगी और गुरुवार को सुबह 3 बजे पटना पहुंचेगी।




Recent Comments