शहीद व जनसेवा एक्सप्रेस का भी परिचालन प्रारम्भ
विनीत कुमार, छपरा
     दैनिक यात्रियों समेत आनंद बिहार जानेवाले यात्रियों के लिए बेहद महत्वपूर्ण ट्रेन लिच्छवी एक्सप्रेस का परिचालन शुरू हो गया है। लिच्छवी एक्सप्रेस का परिचालन 14 फरवरी से प्रारंभ हुआ।

15 फरवरी को आनंद विहार से चलकर सीतामढ़ी जानेवाली 14006 डाऊन लिच्छवी एक्सप्रेस अपने नियत समय से 7 घण्टे विलम्ब से छपरा जंक्शन पहुचीं।
जबकि सीतामढ़ी से चलकर आनंद विहार जानेवाली 14005 अप लिच्छवी एक्सप्रेस अपने नियत समय से करीब 3 घण्टे विलम्ब से छपरा पहुँची।

   आपको बता दे कि रेलवे प्रशासन ने ठण्ड व कोहरे के मद्देनजर लिच्छवी एक्सप्रेस समेत अन्य महत्वपूर्ण एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालन 1 दिसम्बर से 13 फरवरी तक के लिए निरस्त कर दिया था।
 कई महत्वपूर्ण ट्रेन निरस्त होने के कारण यात्रियों की संख्या अन्य ट्रेन में काफी बढ़ गयी थी जिस कारण यात्रियों को परेशानी होती थी।

लिच्छवी एक्सप्रेस का परिचालन प्रारम्भ होने से आनंद विहार जाने वाले यात्रियों के साथ दैनिक यात्रियों को भी काफी सहूलियत होगी।
जनसेवा व शहीद एक्सप्रेस का भी परिचालन प्रारंभ
—-
लिच्छवी एक्सप्रेस के अतिरिक्त जयनगर से चलकर अमृतसर जानेवाली 14673/14674 शहीद एक्सप्रेस व सहरसा से चलकर अमृतसर जानेवाली 15209/15210 जनसेवा एक्सप्रेस का परिचालन भी प्रारम्भ हो गया है।
शुक्रवार को अमृतसर से आनेवाली डाउन जनसेवा एक्सप्रेस 5 घण्टे विलम्ब से छपरा जंक्शन पहुँची है।