सारण :परसा में सरदार भगत सिंह के शहादत दिवस के पूर्व संध्या पर सीपीआई (एम) ने निकाला मशाल जुलुस
#रिपोर्ट -दीपक कुमार सिंह /परसा

परसा:सरदार भगत सिंह के शहादत दिवस के पूर्व संध्या पर सीपीआई एम के परसा दरियापुर लोकल कमिटी के कार्यकर्ताओ द्वारा मशाल जुलुस निकाला गया।मशाल जुलुस जिला सचिव डॉ शिव शंकर प्रसाद के नेतृत्व में दरोगा राय चौक निकली गई मशाल जुलुस में भगत सिंह को शहीद की दर्जा देने भगत सिंह की सपनो की भारत बनाने जुल्मो भ्र्ष्टाचार के खिलाफ बिगुल फूकने समेत कई नारा लगाया गया।मशाल जुलुस दरोगा राय चौक से परसा बजार पोझी चौक तक मशाल जुलुस निकली गई।मशाल जुलुस के उपरांत दरोगा राय चौक पर एक नुकड़ सभा का आयोजन राजा राम शास्त्री की अध्यक्षता में किया गया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला सचिव शिव शंकर प्रसाद ने कहा कि भगत सिंह को अभी तक सरकार शहीद की दर्जा नही दिया।जो शर्म की बात है।भगत सिंह को शहीद की दर्ज दिलाने के लिए कृत संकल्पित होने की बातें कही। कार्यक्रम में श्यामसुन्दर राय कलामु दिन अजय राय शम्भु चौहान नग नारायण राय प्रदीप कु सिंह गौतम कु राम बिगन राय अजय दास राम प्रताप ठाकुर सुरेश कुमार विनोद कुमार आदि ने अपना बिचार प्रकट किया।