गोपालगंज :एन.एच. पर मिले दो शव, जेडीयू नेता की हत्या का गवाह था मृतक
# राज श्रीवास्तव
गोपालगंज:—– मृतकों में से एक अजय कुमार पटेल जदयू नेता टीपी सिंह हत्याकांड का गवाह भी था. टीपी सिंह की हत्या भी एक महीने पूर्व ही नगर थाना के साधु चौक के समीप कर दी गयी थी.एनएच 28 के किनारे दो शवों के मिलने से उस वक़्त सनसनी फ़ैल गई जब लोग रोजाना की तरह मोर्निंग वाक पर निकले थे. इसी दौरान उन्हें नगर थाना के साधु चौक के पास एनएच 28 के किनारे दो लोगों के शव पड़े मिले.इसकी सूचना स्थानीय लोगों ने नगर थाना पुलिस को दी. घटना मंगलवार को तड़के नगर थाना के साधु चौक के समीप गंगा नर्सरी के पास की है. मौत की वजह कुछ लोग सड़क दुर्घटना बता रहे हैं जबकि परिजन इसे हत्या की आशंका जता रहे है.मृतकों में एक का नाम 35 वर्षीय अजय कुमार पटेल है. वह नगर थाना के सरेया वार्ड नम्बर 02 बरई टोला निवासी रमाशंकर पटेल का पुत्र है जबकि दूसरे मृतक की पहचान 50 वर्षीय बीरेन्द्र यादव के रूप में हुई है. बीरेन्द्र यादव सहदुल्लाह्पुर पंचायत के पूर्व सरपंच हैं.इस घटना की सूचना मिलने के बाद नगर थाना पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर सदर अस्तपाल में भेज दिया जहं डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद सदर अस्पताल में स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गयी.




Recent Comments