सारण :पारसा विधान सभा में एक दिवसीय जदयू कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न
#दीपक कुमार /परसा

पारसा-
नगर पंचायत पारसा बजार स्तिथ वार्ड 20 पोरई गाँव ब्रह्माबाबा स्थान परिसर में पारसा बिधान सभा एक दिवसीय जदयू कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर कार्यक्रम का आयोजन प्रखंड अध्यक्ष जितेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में किया गया।प्रशिक्षण शिविर को संबोधित करते हुए प्रशिक्षक बिजेन्द्र प्रसाद सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री नितीश कुमार द्वारा सूबे का न्याय के साथ विकास करने का संकल्प के साथ क्षेत्र का विकास किया जा रहा है।उन्होंने मुख्यमंत्री द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओ की जानकारी दिया।साथ ही मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के तहत चलाई जा रही योजनाओ नलजल बिजली युवा कौशल विकास केंद्र आदि की उपलब्धि की जनकारी दिया।वही पूर्व बिधायक छोटेलाल राय ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा चलाई जा रही योजनाओ को जन जन तक पहुँचाने और उसका लाभ दिलाने की प्रयास किया जा रहा है।कृषि मत्स्य बिभाग सड़क नलजल पुल पुलिया समेत कार्यक्रम को शोशल मिडिया के माध्यम प्रचार प्रसार करने तथा सभी कार्यकर्ताओ को एक जुत होकर मुख्यमंत्री की हाथ मजबूत करने का अपील किया।सभा को जिलाध्यक्ष मो अल्ताफ आलम राजू प्रो शिव कुमार प्रसाद राय चंद्र देव सिंह डॉ अर्जुन प्रसाद यादव मैनेजर सिंह संजय शुक्ला राकेश कुमार सिंह मिथलेश राय सत्यनारायण राय आदि ने अपना बिचार प्रकट किया।कार्यक्रम के दौरान बिधान सभा क्षेत्र के सैकड़ो कार्यकर्ताओ को पूर्व बिधायक द्वारा अंग बस्त्र देकर समान्नित किया।वही कार्यकर्ताओ ने कार्यक्रम में उपस्तिथ मुख्य अतिथियो को फूल की बड़ा माला पहना कर समान्नित किया गया।कार्यक्रम में केदार प्रसाद गुप्ता राम नरेश राय शिया राम राय दिन डायल राय सचितानंद सिंह उमेश राय शौकत अली आदि सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्तिथ थे।