
हृदयगति रुकने से एक नियोजित शिक्षक की हुई मौत
दरियापुर(सारण)।
स्थानीय प्रखण्ड क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय महमदपुर के एक नियोजित शिक्षक की हृदयगति रुकने से मौत हो गयी। मृत शिक्षक रामबहादुर दास के 49 वर्षीय पुत्र पारसनाथ दास बताया जाता है। घटना को लेकर मिली जानकारी के अनुसार उक्त शिक्षक की शनिवार को अचानक तबियत बिगड़ गयी जिसके उपरांत परिजनों द्वारा आनन-फानन में इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान पटना में भर्ती कराया गया। जहाँ देर रात उनकी मौत हो गयी। वही निधन की खबर मिलते ही पत्नी बच्ची देवी,पुत्र प्रशांत व निशांत एवं पुत्री श्वेता कुमारी की रो-रोकर बुरा हाल हो गया।इसके साथ ही शिक्षक नेता उपेंद्र प्रसाद यादव,जाहिर हुसैन, अहमद,प्रमोद कुमार पप्पू,मो अमजद अली,पंकज कुमार सुमन,कमला कुमारी, रविन्द्र कुमार समेत कई शिक्षकों ने पहुंचकर परिजनों से शोक संवेदना व्यक्त करते हुए सांत्वना दिया।




Recent Comments