सिवान : सफाई कर्मियों को नए साल का तोहफा, एक हजार रुपये बढ़ा मानदेय
#न्यूज़ इनपुट -परवेज़ अख्तर
सिवान:
नगर परिषद के सभागार में शनिवार को बोर्ड की बैठक सभापति सिंधु सिंह की अध्यक्षता में हुई। इसमें सफाई पर पूरा जोर रहा। इसके लिए सफाईकर्मियों के मानदेय में एक हजार रुपये की वृद्ध की गई। यह वृद्धि नए साल के पहले माह से लागू होगी। शहर को तीन-चार वार्डों को को क्लस्टर मानकर समिति बनाई जाएगी, जो कचरा निस्तारण का काम देखेगी। सफाई कर्मियों की हाजिरी के लिए बायोमेट्रिक मशीन खरीदने पर भी विचार किया गया। दो साल से पेंशन न मिलने के भी सवाल को पार्षदों ने उठाया।
बोर्ड शहर के सफाई के मुद्दे पर ज्यादा संजीदा दिखा। यही कारण है कि कचरा निस्तारण प्लांट बैठाने के साथ ही नाला साफ करने की मशीन खरीदने पर भी विचार किया गया। शहर को ओडीएफ बनाने के लिए सामुदायिक शौचालय बनाने पर जोर दिया गया। इसे नगर परिषद की खाली जमीन पर बनाने का निर्णय लिया गया। थाना रोड का नाम शहीद मार्ग करने की मांग लंबे अरसे से की जा रही थी। इस बैठक में इसे मंजूरी दे दी गई।
–
पार्षदों ने की खुद का मानदेय बढ़ाने की मांग
पार्षदों ने अपना मानदेय बढ़ाने की भी मांग की। इस पर बिना बहस के प्रस्ताव को नगर विकास विभाग को भेजने का निर्णय ले लिया गया। सलीम सिद्दीकी पिंकू ने शांति वट वृक्ष से मौलेश्वरी चौक तक की सड़क निर्माण के दो माह के अंदर की खराब हो जाने के कारण ठेकेदार को काली सूची में डालने की मांग की। केरोसिन के संकट को भी उठाया। बैठक में सदर विधायक व्यासदेव प्रसाद, नगर परिषद के उप सभापति बबलू साह, कार्यपालक पदाधिकारी बसंत कुमार, पार्षदों में रंजना श्रीवास्तव, लिसा लाल, सोनी देवी, गीता देवी, सोनू, पिंकू, प्रमिला देवी, सत्यम भारती, सुनील कुमार, उदय कुमार वर्मा, जयप्रकाश, राजन साह, शंभू शरण सिंह, राजकुमार बांसफोर आदि उपस्थित थे।




Recent Comments