हाल के दिनों में कई हत्या की घटना से सहमा सारण, छपरा शहर में ट्रक ड्राइवर की दिनदहाड़े हो गयीं हत्या

छपरा : मौत का गढ़ बना सारण। कही सड़क बना मौत का कुआँ तो कही इंसान ही जल्लाद का रूप धारण कर रहा है ।लेकिन सब कुछ जानते हुए पुलिस प्रशासन तो मानो फिल्म की तरह हॉल में बैठे फिल्म मौत का कुआँ का मजा ले रहे है। फिल्म ख़त्म होते ही फिल्म के पात्र भी बनते देर नही लगता है। इनके लिए ये सब घटनाये एक फिल्म की तरह है । हत्या चोरी मार पीट की घटना आम बात है।सड़क दुर्घटना की बात ही क्या की जाय जहाँ प्रशासन केवल हेलमेट और दारू की वाहन चेकिन में मस्त है ।वाहन गति पर और ट्रैफिक नियम पर कोई चेकिन ही नही। जिसका परिणाम रोज दो चार सड़क दुर्घटना के रूप में देखेंने को मिल ही जाता है ।जी है अभी अभी कोपा थाना क्षेत्र के अनवर में रंजीत कुमार की हत्या की गुथी अभी सुलझी भी नही की शुक्रवार को बाजार समिति में दिनदहाड़े एक और हत्या हो गई। जी हाँ छपरा के मुफस्सिल थाना क्षेत्र स्थित एफसीआई गोदाम में ट्रक लोडिंग अनलोडिंग करने के विवाद में दो ट्रक ड्राइवरों के बीच मे हुई झड़प के दौरान एक ट्रक चालक की हत्या कर दी गई।स्थानीय थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार डीएसपी अजय कुमार सिंह ने मौके पर पहुचकर मामले की छानबीन में जुटे, घटना के सन्दर्भ में बताया जाता है कि पहले समान मेरा ल लोडिंग होगा तो पहले मेरा इसी क्रम में एक पक्ष ने चाकू निकाल हत्या को अंजाम दे दिया। हत्या के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।मृतक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के तेलपा मोहल्ला निवासी बंगाली राय के 30 वर्षीय पुत्र उपेंद्र राय के रूप में की गई है। उपेंद्र ट्रक के ड्राइवर के साथ ही ट्रक के मालिक भी थे। एक दूसरे ट्रक ड्राइवर से उनका विवाद हुआ था जिसके बाद चाकू मारकर उनकी हत्या कर दी गई और हत्या के बाद आरोपी फरार हो गया।घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे डीएसपी ने मामले की छानबीन की और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए।