उत्तर प्रदेश के खीरी ज़िले में ज्वालामुखी की तरह धरती से उबल रही आग

रिपोर्टिंग- हसन जाज़िब आब्दी/लखीमपुर खीरी-
जनपद लखीमपुर खीरी की तहसील मोहम्मदी के अंतर्गत मूड़ा निजाम से सटे जंगल के जमुनिया घाट में लगभग 1 एकड़ जमीन अपने आप जलती हुई नजर आई *चमत्कार या अज़ाब* जिसको देखने के लिए ग्रामीणों का हुजूम इकट्ठा हो गया । बताते बताएं, कि यह मामला बीते कई दिनों से हो रहा है वहां पर जंगल की बंजर जमीन पर धुआं पहले उठा उसके बाद जमीन का जलना प्रारंभ हो गया लोगों का कहना है कि यह प्राकृतिक आपदा है इसको लेकर शासन प्रशासन व सरकार को ठोस कदम उठाने की आवश्यकता है कहीं ऐसा ना हो कि इससे कोई नुकसान पहुंचे वहीं ग्रामीणों ने जांच की गुहार लगाई है देखते ही देखते जब यह सनसनीखेज खबर चारों ओर पहुंची तब यह बात हर जगह आग की तरह फैल गई। आपको बताते चलें कि जब सूर्य की तपिश अधिक होती है तब जमीन से शोले उठने लगते हैं जब रात को मौसम ठंडा होता है तब धुआ उठने लगता है यह नजारा देखकर लोग दंग रह गये। स्थानी बुजुर्गों का कहना है कि 50 वर्ष पूर्व इस जगह पर जंगल था धीरे धीरे बन माफियाओं द्वारा जंगल काट लिया गया अब यह भूमि वंजर पड़ी हुई है। वहीं पर आला अधिकारी भी धीरे-धीरे इस मंजर को देखने के लिए पहुंच रहे हैं एसडीएम स्वाति शुक्ला के निर्देश पर मोहम्मदी तहसीलदार विकास धर दुबे मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गये हैं। अगर यह ज्वालामुखी हुआ तो क्षेत्र का बहुत बड़ा नुकसान हो सकता है क्षेत्रीय लोग वैज्ञानिकों की टीम बुलाकर इसकी जांच कराए जाने की मांग शासन-प्रशासन से कर रहे हैं।