मढ़ौरा में पुलिस ने अधेड़ का शव किया बरामद,मृतक के भाई ने तीन को किया नामजद आरोपित

मढ़ौरा(सारण) : स्थानीय थाना क्षेत्र के मुबारकपुर गांव में एक अधेड़ व्यक्ति की हत्या या आत्महत्या से मौत का मामला सामने आया है ।शुक्रवार को पुलिस ने मृतक के घर से शव बरामद कर पोस्टमार्टम में भेज दिया मृतक मुबारकपुर गाव निवासी 52 वर्षीय परमहंस सिंह बताया जा रहा है।जो अविवाहित थे। मिली जानकारी के अनुसार दिन के लगभग 10:30 बजे मृतक के घर के सामने नींबू के पेड़ से लटका हुआ परमहंस के शव को देखकर आसपास के लोगों ने परिजनों की जानकारी दिया। तब जाकर ये खबर गांव में आग की तरह फैल गई । तब तक इसकी खबर पुलिस को मिली और स्थानीय थाना की पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को बरामद कर लिया।वहीं मृतक के भाई हरबंश सिंह ने तीन लोगों को आरोपित कर एक आवेदन थाने में दिया है।जिसमे बताया गया है कि पड़ोसी रामेश्वर सिंह द्वारा छः कट्ठा कीमती जमीन मृतक से जबरन लिखा लिया गया था।जिसकी कीमत 15 लाख रुपये है।जमीन रजिस्ट्री करा कर राशि खाता में भेजने की बात बताई गई थी ।इधर रुपये की मांग करने पर परमहंस सिंह की हत्या आरोपितों रामेश्वर सिंह ,प्रतिमा देवी और आदर्श कुमार द्वारा करके शव को पेड से लटका देने की बात बतायी गई है।वही पुलिस ने घटना के बाद शव को कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया ।पुलिस मौके पर पहुंच हत्या या आत्महत्या का मामला की गुत्थी सुलझाने के लिए जांच में जुटी है।