प्लास्टिक कैरी बैग का प्रयोग पर रोक के लिए मढ़ौरा नपं के दर्जनों दुकान में छापामारी, वसूली गई जुर्माने की राशि

संजीव कुमार /मढ़ौरा (सारण): प्लास्टिक कैरी बैग के उपयोग पर रोक के बाद नपं ने नगर क्षेत्र में फिर से छापामारी अभियान चलाया I कार्यपालक पदाधिकारी मुकेश कुमार के नेतृत्व में मुख्य बाजार के दर्जनों दुकान पर छापामारी हुई I छापामारी में कुछ दुकानों में प्रतिबन्ध के बाद भी प्लास्टिक कैरी बैग का प्रयोग होता पाया गया I ईओ के निर्देश पर प्लास्टिक कैरी बैग को जब्त कर पुनः उपयोग नहीं करने की सख्त हिदायद दी गई I वही प्लास्टिक बंदी के बाद भी उपयोग पर नगर पंचायत ने दुकानदारों पर जुर्माना लगाकर राशि की मौके पर वसूली भी की I बता दे की बिहार में प्लास्टिक कैरी बैग पर 23 दिसम्बर से प्रतिबंधित किया जा चूका है I प्रतिबन्ध के बाद भी प्लास्टिक कैरी बैग का उपयोग करने पर सरकार द्वारा अलग अलग तरह के जुर्माने की राशि तय की है I छापामारी दल में जेई शशि शेखर सिंह, प्रधान सहायक रणधीर सिंह, सुरेन्द्र कुमार, पुरुषोत्तम कुमार,सफाई निरीक्षक विकास कुमार के साथ पुलिस बल शामिल था I

टास्क फोर्स को प्रतिबन्ध लागू करने की जबाबदेही

गठित टास्क फोर्स को प्लास्टिक कैरी बैग पर प्रतिबन्ध को लागु करने की जबाबदेही तय की गई है I इसके अंतर्गत दुकानों में औचक छापामारी, प्लास्टिक कैरी बैग को जब्त करना, जुर्माना तय कर राशि की वसूली, कैरी बैग की बिक्री को रोकना, बाहर से कैरी बैग के प्रवेश से रोकना, व्यक्ति, व्यवसायी और स्टॉकिस्ट पर लगातार निगरानी रखना शामिल है I

कार्यपालक पदाधिकारी ने कहा-

नपं क्षेत्र में प्लास्टिक कैरी बैग का प्रयोग पूरी तरह से प्रतिबंधित है I शुरू के दिनों में नपं के अभियान के बाद प्लास्टिक का प्रयोग पर रोक प्रभावी हुई थी I इधर कुछ दिनों से अभियान ढीला पड़ने पर प्लास्टिक कैरी बैग के फिर से प्रयोग से सुचना मिल रही थी I इसके लेकर विभाग के निर्देश पर फिर से सख्त अभियान शुरू किया गया है I नपं क्षेत्र में प्लास्टिक के प्रयोग को प्रभावी रूप से रोक लगाया जायेगा। –

मुकेश कुमार

कार्यपालक पदाधिकारी,नपं मढ़ौरा