परवेज अख्तर /सिवान

 एमएच नगर थाने के पकड़ी पंचायत के मुखिया अनूप मिश्र ने स्थानीय थाने में आवेदन देकर गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी की शिकायत की है। अपने आवेदन में मुखिया ने कहा कि 21 फरवरी की सुबह 8 बजे अपने गांव महुअल महाल में योगी बाबा के स्थान के पास गए। वहां दर्जन भर लोगों के बीच नाला निर्माण कराने की बात कर रहे थे। वहां नाला निर्माण नहीं होने से बरसात का पानी घरों में घुस जाता है तथा किसानों की फसल डूब जाती है। इसी संबंध में बातचीत कर रहे थे। तभी शैलेश सिंह अचानक आकर मेरे साथ गाली-गलौज देते हुए जल्दी भाग जाने की बात कही तथा जान से मार देने की धमकी दी। वहीं पुलिस आवेदन लेकर मामले की जांच कर रही है।-