परवेज अख्तर/ सिवान
बसंतपुर थाना क्षेत्र के बरवां खुर्द निवासी मधुसूदन सहनी के पुत्र मनीष साहनी का शव पोस्टमार्टम के बाद गांव पहुंचते ही स्वजनों में कोहराम मच गया। मां बैजंती देवी, पत्नी मधु देवी के चीत्कार से माहौल गमगीन हो गया। पत्नी मधु देवी पति के शव को देख बार-बार मूर्छित हो जा रही थी। आसपास के लोग स्वजनों को ढाढ़स बंधा रहे थे। ज्ञात हो कि सोमवार की दोपहर मनीष अपने दो पड़ोसियों के साथ किसी कार्य से सिपाह- नगौली रोड में अलग-अलग बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान तीनों युवक बाइक रेसिंग लगा ली। तभी मनीष की बाइक अनियंत्रित होने से सड़क पर गिरकर घायल हो गया। उसके साथी उसे इलाज के लिए बसंतपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया। सदर अस्पताल से उसे बेहतर इलाज के लिए गाेरखपुर रेफर कर दिया गया। गोरखपुर जाने के दौरान रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। नगर थाना की पुलिस उसके शव का पोस्टमार्टम करा स्वजनों को सौंप दिया। पोस्टमार्टम के बाद स्वजन सोमवार की रात ही शव को लेकर गांव पहुंचे।




Recent Comments