
इसुआपुर(सारण):सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर बीडीओ नीलिमा सहाय की अध्यक्षता में कोविड टीकाकरण के लिए पहली बार एक बैठक आयोजित की गई.जिसमे चिकित्सा प्रभारी के अलावा सरकारी कर्मी तथा जनप्रतिनिधि शामिल हुये. बैठक में 45 बर्ष से अधिक उम्र वालो ब्यक्तियों को शत प्रतिशत टीकाकरण कराने हेतु रणनीति बनाई गई.बीडीओ ने कहा कि आप सभी जनप्रतिनिधियों को डीएम के निर्देश पर जिला प्रशासन के प्रतिनिधि के रुप में टास्क फोर्स का सदस्य बनाया गया है.जिससे आपका दायित्व बढ़ जाता है.मुखिया राजकिशोर सिंह ने कहा कि टिका को लेकर समाज मे बहुत सारी भ्रांतियां फैलाई गई है तथा वैक्सीन की कमी के कारण वैक्सिनेशन का कार्य सुस्त रूप से चल रहा है.एसे में टीकाकरण का शत प्रतिशत लक्ष्य हाशिल करना बहुत मुश्किल है.जबाब में बीडीओ ने कहा कि पहले वैक्सीन कम मिलता था जिससे थोड़ी परेशानी होती थी ,पर अब डीएम साहब ने हर पंचायत के लिये वैक्सीन का एलॉटमेंट कर दिया है .जिससे अब वैक्सीन की कोई कमी नही होगी.12 दिनों में हमलोगों को लक्ष्य हाशिल करना है ।मुखिया संघ के अध्यक्ष बिगन मांझी ने पंचायत स्तर पर टीकाकरण के लिए प्रचार प्रसार किये जाने की बात कही.बैठक में चिकित्सा प्रभारी डॉ विजय किशोर,बीएओ राजनारायण प्रसाद,बीसीओ नीतीश कुमार, सचिव मिश्रीलाल राय,मुखिया गजेन्द्र प्रसाद सिंह, बिगन मांझी,राजकिशोर सिंह, सुनील चौरसिया, अरबिंद चौरसिया, रंगलाल राय,मनोज साह, राजदेव राय ,विजय राय,मुकेश चौरसिया, चन्दन सिंह, तहशील शर्मा आदि शामिल थे .




Recent Comments