
सड़क हादसा : खड़ी ट्रक में दों बाइक टकराने से बाइक सवार दो की मौत, दो घायल
ロ खड़ी ट्रक में 1 घन्टे पहलें टक्कर से मशरक के पण्डा सोनार के बेटे अरविंद सोनार की मौत
ロ दूसरी टक्कर में मृतक मुकेश सिह पिता रमेन्दर सिंह गाँव- महना थाना- भगवानपुर जिला-सिवान
मशरक (सारण )एस.एच-७३ पर दुमदुमा शिव मंदिर के पास गुरूवार की रात्रि एक खड़ी ट्रक में मोटरसाईकिल सवार की टक्कर से दो लोगों की मौत हो गई । दोनों मौतें कुछ घंटे के अंतराल पर एक ही जगह खड़ी ट्रक से पीछे से मोटरसाइकिल सवार द्वारा टक्कर लगने से हुईं ।घटना कें संबध में बताया जा रहा हैं कि पहलें टक्कर में मशरक बाजार के पंडा सोनार के पुत्र अरविंद सोनार की बहरौली से अपनी सोने की दुकान बन्द करके मशरक अपनें घर आने के दौरान हो गई । पुलिस जैसें ही मृतक के शव को कब्जे में लेकर मशरक अस्पताल पहुँची उसी जगह कुछ घन्टे के अन्तराल पर दूसरी घटना में एक मोटरसाइकिल पर तीन सवार युवक तेज़ी से खड़ी ट्रक में टक्कर मार दी जिससे घटनास्थल पर मोटरसाईकिल सवार मुकेश सिह पिता रमेन्दर सिंह गाँव-महना थाना- भगवानपुर जिला-सिवान निवासी की भी मौत हो गई ।वहीं दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए जिनकी पहचान पंकज सिंह पिता-सुदामा सिंह, आदर्श सिंह पिता- कामेश्वर सिंह के रूप में हुई । दूसरे बाइक सवार युवक देवरिया में आर्केस्ट्रा देखने जा रहे बताये जा रहे थे।




Recent Comments