पुलिस ने कंटेनर ट्रक से बरामद किया दो क्विंटल गंजा, चालक सहित चार गिरफ्तार

मढ़ौरा(सारण) : स्थानीय थाना ने एक गुप्त सुचना के आधार पर गुरुवार को एक कंटेनर से दो क्विंटल गंजा जब्त किया I राजस्थान नम्बर वाले कंटेनर से गांजा बोरा पैकेट के रूप में रखा था I कंटेनर में गांजा एक अलग से बनाये गये गुप्त बक्से के भीतर छुपा कर रखा गया था I थानाध्यक्ष रामबालेश्वर राय ने बताया कि पुलिस को एक गुप्त सुचना मिली थी I इसके आधार पर थानाध्यक्ष ने खुद के नेतृत्व में एक टीम बनाकर छापामारी दल तैयार किया I मढ़ौरा बाजार के करीब गुजर रही कंटेनर को जब रोकने का प्रयास किया गया तो कंटेनर ने पहले तो तेजी से निकलने का प्रयास किया लेकिन छापामारी दल ने बाद में कंटेनर को आगे से घेर कर रोक लिया I कंटेनर के चालक और खलासी के साथ केबिन में बैठे दो अन्य लोगों को हिरासत में लेकर कंटेनर की तलाशी ली गई I सघन तलाशी में कंटेनर के भीतर एक गुप्त केबिन से पुलिस ने गांजा भरा दस जूट का बोरा बरामद किया I बोरा में गांजा अलग अलग पैकेट में रखा गया था I पुलिस ने चालक का नाम राजस्थान निवासी सुनील राय बताया गया I पुलिस अन्य गिरफ्तार लोगों से पूछताछ में जुटी और कारोबारी का पता लगाने में जुटी है I