सड़क सुरक्षा सप्ताह जागरूकता अभियान को लेकर अमनौर थाना परिसर में हुई बैठक
अमनौर/सारण:सड़क सुरक्षा सप्ताह जागरूकता अभियान को लेकर अमनौर थाना परिसर में बैठक का आयोजन किया गया. बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष विश्वमोहन राम ने किया. बैठक में सड़क दूर्घटना मे आये दिन हो रही बढोतरी को देखते हुए हेमलेट पहनकर बाइक चलाना, गाडी चलाते समय एयरफोन का इस्तेमाल नहीं करना सहित यातायात के सभी नियमों का पालन कर वाहन को चलाने पर बल दिया गया. वहीं बैठक में सभी लोगों से डेंजर जोन सडक को चिंहित कर जानकारी उपलब्ध कराने तथा आम लोगों को यातायात के नियमों का पालन करने संबंधित जानकारी आमलोगों को साझा कर जागरूकता फैलाने की बात कही गई. थानाध्यक्ष ने बताया कि यातायात नियमों का बिना पालन किये वाहन चलाने वाले पकडे जाने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जायेगी. बैठक में मुख्य रूप से एएसआई चन्देश्वरी यादव, पूर्व जिला पार्षद अमरेंद्र बैठा, पूर्व मुखिया विजय कुमार विद्धार्थी, दिलीप सिंह, नवीन पुरी,आचार्य सर्व विजय, भाजपा मंडल अध्यक्ष संतोष सिंह, राजीव कुमार सिंह, संजीव कुमार सिंह, जीतेंद्र सिंह आदि दर्जनों लोग सामिल थे.




Recent Comments