प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर कहा कि तीन तलाक की कुप्रथा से पीड़ित करोड़ों मुस्लिम माताओं-बहनों को सम्मान से जीने का हक मिला

नयी दिल्ली : तीन तलाक विधेयक के राज्य सभा मे पास हो जाने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि इससे करोड़ों मुस्लिम माताओं-बहनों को सम्मान से जीने का हक और तीन तलाक की कुप्रथा से पीड़ित मुस्लिम महिलाओं को न्याय मिला है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ट्वीट कर कहा कि पूरे देश के लिए आज का दिन ऐतिहासिक दिन है। आज करोड़ों मुस्लिम माताओं-बहनों की जीत हुई है और उन्हें सम्मान से जीने का हक मिला है।उन्होंने कहा कि सदियों से तीन तलाक की कुप्रथा से पीड़ित मुस्लिम महिलाओं को आज न्याय मिला है।




Recent Comments