सड़क दुर्घटना में तीन युवक जख्मी
नगरा (सारण) खैरा थाना क्षेत्र के कालुपुर गांव में अनियंत्रित स्कार्पियो ने बाउंड्री तोर दी जिससे युवक बुरी तरह से जख्मी हो गया।ग्रामीणों ने वाहन चालक व वाहन में बैठे व्यक्तियों को किसी तरह से निकाला।और जख्मी युवकों को बेहतर इलाज के लिए छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया।वहीं आक्रोशित होकर ग्रामीणों ने सड़क पर ब्रेकर के लिए दो घँटा तक रोड जाम कर दिया।जाम की सूचना पाकर खैरा थानाध्यक्ष अरबिंद कुमार एवं पूर्व प्रमुख मोतीलाल राय,मुखिया ओमप्रकाश ने पहुच कर घटना स्थल पर मामला को समझा बुझाकर शांत कराया।उक्त जख्मी युवक शाहिद हुसैन का 25 वर्षीय पुत्र आरिफ हुसैन तथा दो अन्य।शामिल है।




Recent Comments