
पाक अधिकृत कश्मीर में एयर स्ट्राइक कर आतंकवादी कैम्प पर बमबारी करने को लेकर विजय जुलूस निकाल खुशी क़ा इजहार
परसा-भारतीय वायुसेना द्वारा पाक अधिकृत कश्मीर में एयर स्ट्राइक कर आतंकवादी कैम्प पर बमबारी करने को लेकर नगर पंचायत परसा बाजार के भाजपा मंडल अध्यक्ष अर्जुन सिंह के नेतृत्व में दरोगा राय चौक पर दर्जनों भाजपा कार्यकर्ताओ द्वारा विजय जुलूस निकाल कर ख़ुशी का इजहार किया गया।पुलवामा आतंकी हमला के बिरोध में वायु सेना द्वारा तकरीबन तीन सौ आतंकवादियों को मारे जाने पर पटाखे फोड़कर जश्न मनाया गया।और भारत माता की जय वन्दे मातरम् तथा सैनिकों के सम्मान में नारे लगाया गया।अर्जुन सिंह ने कहा कि भारतीय सेना ने पुलवामा हमले का पहला जबाबी करवाई अदा किया है।पकिस्तान में आतंकी ठिकाने पर हमला करने पर कार्यकर्ताओ ने प्रधानमंत्री के के प्रति अभार प्रकट किया।कार्यकर्ताओ ने कहा की जबाबी करवाई से शहीद जवान को आत्मा की शांति मिलेगी।जुलुस में संजय कुमार चौबे प्रभु कुँअर विकास सिंह जीतेंद्र सिंह अरबिंद कुमार चंदन सिंह रामजतन सहनी जीतेंद्र साह आदि दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।




Recent Comments