ऑटो पलटने से एक युवक की मौत
नगरा(सारण) । ओपी थाना क्षेत्र के छपरा मसरख मुख्य पथ पर अफ्फोर की समीप बुधवार की दोपहर एक अनियंत्रित ऑटो पलट जाने से एक व्यक्ति बुरी तरह से जख्मी हो गया।जख्मी युवक 25 वर्षीय तारकेश्वर राय बताया जाता है।प्राप्त जानकारी अनुसार जख्मी व्यक्ति को आनन फानन में ग्रामीणों ने उसे नगरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया भर्ती कराया जहां चिकित्सक सत्यनारायण प्रसाद ने बताया कि स्थिति को चिंताजनक देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।उक्त व्यक्ति अफोर राजपालटोला गांव निवासी तारकेश्वर राय का पुत्र 25 वर्षीय तरकेश्व राय बताया जाता है।वहीं सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार उक्त व्यक्ति को इलाज के लिए छपरा ले जाया जा रहा था तभी रास्ता में ही दम तोड़ दिया।वहीं मृत्यु की खबर मिलते ही घर मे कोहराम मच गया।