सड़क दुर्घटना में घायल अधेड़ की पीएमसीएच में इलाज के क्रम में मौत
मांझी(सारण)। रविवार की शाम मांझी ताजपुर मुख्य मार्ग पर डुमरी गांव के समीप हुई सड़क दुर्घटना में घायल अधेड़ की देर रात पीएमसीएच में इलाज के क्रम में मौत हो गयी। घटना के सम्बंध में मिली जानकारी की अनुसार रविवार की शाम डुमरी गांव के समीप पहले से खड़ी ट्रक के पीछे से शौच करने के लिए सड़क पार करने के क्रम में अनियंत्रित बाइक चालक ने डुमरी गांव निवासी रामेश्वर महतो को ठोकर मार दिया था। ठोकर लगने से घायल अधेड़ को इलाज के लिए स्थानीय ग्रामीणों ने मांझी पीएचसी लाया। प्राथमिक इलाज के बाद चिकित्सकों ने चिंताजनक स्थिति में अधेड़ को छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया। बाद में स्थिति बिगड़ता देख उन्हें पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। देर रात इलाज के क्रम में अधेड़ की मौत हो गई। बाइक चालक बाइक छोड़ कर भागने में सफल रहा। ग्रामीणों ने बाइक पुलिस को सुपुर्द कर दिया। ग्रामीणों के अनुसार बाइक चालक नशे में धुत था।




Recent Comments