
समस्तीपुर : टाय-टाय फिश हुआ मैराथन दौड़,बेहोश हुए कई प्रतिभागी,मेडिकल टीम की व्यवस्था रही लचर
#केशव बाबू की रिपोर्ट:-
प्रतिभागी रिले से पहले ही रनवे पर दौड़े,सुरक्षा व्यवस्था का नहीं था प्रबंध।
मूकदर्शक बनकर रह गये चिकित्सक,नहीं थी एंबुलेंस की सेवा
विभूतिपुर।प्रखंड के नरहन में शनिवार को मोप्पेट ग्रीन मानसून मैराथन प्रतियोगिता में मैराथन दौड़ एवं मैराथन वाक जिसकी अधिकारीक दूरी गांव स्तर पर 5 किमी निर्धारित थी।जिसके लिए रनवे पॉइंट खोदावंदपुर ब्लॉक मैदान बनाए गए थे।वही स्टॉप पॉइंट जीपीएनएस उच्च विद्यालय नरहन बनाया गया था।मेरा स्वच्छ गांव के लिए नरहन एपीएचसी नरहन पुल तक साफ सफाई अभियान लक्षिता था।एवं मेरा हरा भरा गांव के लिए नरहन हॉस्पिटल से खोदावंदपुर ब्लॉक तक सड़क के दोनों तरफ एवं सरकारी संस्थान मैदान खाली जगहों पर वृक्षारोपण कार्यक्रम निर्धारित किया गया था।इसके लिए प्रतिभागियों से एक सौ रुपए निबंधन शुल्क भी लिए गए मगर आयोजक द्वारा प्रबंधन ठीक नहीं रहने के कारण कार्यक्रम फ्लॉप हो गया।

नहीं पहुंचे मुख्य अतिथि एसपी विकास वर्मन:- कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसपी विकास वर्मन भी शिरकत नहीं कर सके।जिसकी कोई भी सूचना कार्यक्रम स्थल पर आयोजक द्वारा नहीं दी जा सकी ।जबकि प्रेस रिलीज में आयोजक मंडल ने मुख्य अतिथि के रूप में एसपी के शिरकत करने की घोषणा की थी। इस बाबत आयोजक मंडल ने प्रेस को बताया कि किसी कारणवश मुख्य अतिथि का आगमन नहीं हो सका।
रिले से पहले ही रनवे पर दौड़े प्रतिभागी:-कुव्यवस्था के कारण प्रतिभागी रिले से पहले ही रनवे पर दौड़ लगा दिए जिससे अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

सुरक्षा व्यवस्था का नहीं था प्रबंध:- रनवे पर दोपहिया वाहन बीच-बीच में आती जाती रही जिसका फायदा उठाकर कुछ प्रतिभागी बाइक पर सवार होकर रनवे पर अन्य प्रतिभागी से आगे उतर कर मैराथन में शामिल हो गये।वही कुछ प्रतिभागियों ने मुख्य रनवे को छोड़कर लूप लाइन और दुपहिया वाहन का सहारा लेकर दौड़ में शामिल हो गये।जिससे प्रत्यक्षदर्शी प्रतिभागी उग्र हो गये।
बेहोश हुई कई प्रतिभागी:- दौड़ के क्रम में कई प्रतिभागी बेहोश भी हो गये।वहीं मेडिकल टीम नदारद रही ।डॉक्टर के कमी के कारण महज एक जो भी चिकित्सक थे वो भी मूकदर्शक बनकर रह गये।
मेडिकल टीम की व्यवस्था रही लचर,नहीं थी कोई एंबुलेंस की सेवा:– आनन-फानन में बेहोश प्रतिभागियों को गश्ती दल के वाहन से स्थानीय पीएचसी लाया गया जहाँ अचेत प्रतिभागियों का इलाज चलाया जा रहा है।वही अचेत प्रतिभागी की पहचान उत्क्रमित कन्या मध्य विद्यालय नरहन के आठवीं वर्ग की छात्रा 13 वर्षीय शारदा कुमारी और गुड़िया कुमारी मिश्रोलिया उच्च विद्यालय की छात्रा तथा रोसड़ा बल्हा के 18 वर्षीय मोहम्मद इजहार के रूप में हुई है।इधर अधिकाधिक संख्या में प्रतिभागियों के अचेत होने के कारण लोगों ने निजी अस्पताल का भी सहारा लिया हैं।
प्रतिभागियों ने खूब काटा बवाल, पुलिस बनी मूकदर्शक:- इधर बाइक सवार और लूप लाइन सहारा वाले प्रतिभागी के फिनिश लाइन पर पहले पहुंचने से अन्य प्रतिभागियों में आक्रोश भर गया जो बवाल काटने लगे।वही पुलिस मूकदर्शक बनी रही।
स्टेज हुआ धारासाई:– प्रतिभागियों के बवाल से आयोजक का स्टेज धाराशाही हो गया और प्रतिभागी प्रदर्शन पर उतारू हो गये।
प्रतिभागियों ने किया नंग धरंग प्रदर्शन:-आक्रोशित प्रतिभागी नंग धड़ंग प्रदर्शन शुरू कर दिया। जिससे माहौल अफरा-तफरी का बन गया प्रतिभागियों के बढ़ते बवाल को देख आयोजक मंडल आयोजन स्थल से भाग निकला। प्रतिभागी आयोजक मंडल के आयोजन कार्यलय को घेर लिया। पुलिस बल के पास से 2 अक्टूबर को मैराथन कराये जाने के आश्वासन पर प्रतिभागी शांत हुए।




Recent Comments