
दैनिक खोज खबर/जलालपुर (सारण)। प्रखंड के रामपुर नूरनगर गांव में किसान नेता एवं समाज सुधारक स्वामी सहजानन्द सरस्वती की पुण्यतिथि श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनके आदर्शों और किसान हित में किए गए योगदान को याद किया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भोला सिंह उर्फ अशोक सिंह, ललनदेव तिवारी (जेपी सेनानी), मनोज कुमार सिंह बीस सूत्री अध्यक्ष, जलालपुर, कुश पांडेय भाजपा मंडल अध्यक्ष एवं उपेन्द्र सिंह HAM अध्यक्ष, जलालपुरसहित कई गणमान्य लोग एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।
वक्ताओं ने कहा कि स्वामी सहजानन्द सरस्वती ने किसानों के अधिकारों और सामाजिक न्याय के लिए आजीवन संघर्ष किया। उनका जीवन आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। कार्यक्रम का समापन उनके बताए मार्ग पर चलने के संकल्प के साथ किया गया।




Recent Comments