पति सहित नौ को किया नामजद

दैनिक खोज खबर/पानापुर (सारण ) थाना क्षेत्र के धनौती गांव में गुरुवार की दोपहर एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत मामले में मृतका की मां ने दहेज के लिए अपनी पुत्री की हत्या किये जाने की प्राथमिकी दर्ज करायी है.पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतका के पति अमित कुमार सहित दो नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है. दर्ज प्राथमिकी में तरैया थाना क्षेत्र के हरखपुरा गांव निवासी बिरला देवी ने कहा है कि शादी के बाद से ही मेरी पुत्री के ससुराल वाले पांच लाख रूपये की मांग करते थे एवं मेरी पुत्री को प्रताड़ित करते थे. मेरी पुत्री मनीषा का देवर उसके साथ गलत हरकत करता था. दहेज के लिए ही मेरी पुत्री को ससुराल वालों ने हत्या कर दी है. इस मामले में उसने मृतका के पति अमित कुमार, सास रेणु देवी, ससुर योगेंद्र शर्मा, देवर मनीष कुमार सहित नौ लोगों को नामजद किया है.मालूम हो कि गुरुवार की दोपहर  धनौती गांव में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयीं थी.