नगरा। खैरा थाना पुलिस द्वारा बलडीहा गांव में दो लोगो को पांच बोतल अंग्रेजी शराब के साथ जिसमे धंधेबाज व खरीदार शामिल है , को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।उक्त व्यक्ति बलडीहा गांव के भीम कुमार महतो व खोदाईबाग गांव निवासी गौरीशंकर साह बताया जाता है।खैरा थानाध्यक्ष विकाश कुमार सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना मिलने पर खैरा थाना के बलडीहा में 375 एमएल के पांच बोतल अंग्रेजी शराब बरामद किया गया और पूछताछ में आरोपी ने बताया कि शराब खोदाईबाग से खरीदा है।जिसके आधार पर धंधेबाज को भी गिरफ्तार कर लिया गया और जेल भेज दिया।