तरैया। थाना क्षेत्र के भलुआ बाजार के नजदीक स्कूल बस व बाइक में आमने सामने टक्कर हो गई।जिसमें बाइक सवार दो लोग घायल हो गए है।घायलो में भलुआ शंकरडीह गांव निवासी हुलेला मांझी के 18 वर्षीय पुत्र मनीष मांझी व चंचलिया गांव निवासी हरेन्द्र तिवारी के 18 वर्षीय पुत्र अतुल तिवारी है।घायलो को ग्रामीणों ने रेफरल अस्पताल तरैया पहुँचाया।जहाँ चिकित्सकों ने गम्भीर रूप से घायल मनीष मांझी को पीएमसीएच रेफर कर दिया।घायल अतुल तिवारी ने बताया कि चंचलिया चौक से बाइक से हमलोग वाईडीबीएस कालेज जा रहे थे कि भलुआ बाजार के नजदीक होली होम के स्कूल बस और हमलोग के बाइक में टक्कर हो गया।जिसमें हमलोग घायल हो गए।उक्त मौके पर चंचलिया पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि कृष्ण कुमार गुप्ता,अजय राय व नन्दकिशोर साह सहित अन्य उपस्थित थे।