Θ बेतिया – राशन के अभाव में जीवन व्यतीत कर रहें जरूरतमंद परिवारों के बीच दैनिक उपयोग की सामग्रियों का किया गयाकिया गया वितरण

✍️न्यूज इनपुट नीरज ठाकुर बेतिया (प०च०) बिहार 👉

आज दिनांक 6 अप्रैल 2020 को राष्ट्रीय आजाद मंच के तत्वाधान में बेतिया डीह पंचायत के कुड़िया कोठी,शेखधुरवा एवं खैरटिया गांव के सेवा बस्तियों में राशन के अभाव में जीवन व्यतीत कर रहें जरूरतमंद परिवारों के बीच दैनिक उपयोग की सामग्रियों का वितरण किया गया। राहत कार्य का नेतृत्व करते हुए राष्ट्रीय आजाद मंच के जिलाध्यक्ष अजय कुमार कुशवाहा ने कहा कि करोना महामारी से लड़ने के लिए आज समस्त देशवासी एकजुटता का परिचय देते हुए सरकार के निर्णय और आदेशो के साथ खड़े है,पूर्ण लॉकडाउन होने के कारण दैनिक मजदूरों की हालत गंभीर हो रही है,रोजगार के आभाव में कई ऐसे परिवार असमर्थ नजर आ रहे है,उनकी सेवा कर समाज के अंतिम व्यक्ति तक भोजन पहुचाने में आज युवा वर्ग की जिम्मेवारी बढ़ी है।उन्होंने बताया कि प्रत्येक परिवार को चावल, दाल, आलू, नमक, हल्दी, तेल,सर्फ़,साबुन इत्यादि दिया गया है।इस दौरान मंच के कार्यकर्ताओं ने करोना से बचने के लिए लोगो को जागरूक भी किया।मौके पर मंच के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं स्थानीय सरपंच प्रेमचंद कुमार ,अलोक राय,सुबोध कुमार,विकास आर्य सहित दर्जनों लोग मौजूद रहें।