तरैया(सारण) तरैया बाजार स्थित भारतीय स्टेट बैंक में एक ग्राहक से खुदरा रुपये लेने के नाम पर बैंक में से तीस हजार रुपये लेकर एक ठग फरार हो गया।पीड़ित टिकमपुर गांव निवासी भोला मिया बताया जाता है।इस सम्बंध में पीड़ित ग्राहक ने स्थानीय थाने में एक शिकायत प्रतिवेदन दिया है।जिसमे कहा गया है कि मैं बैंक से तीस हजार रुपये निकासी कर काउंटर के पास खड़े ही थे कि खुदरा लेने के बहाने ठग 30हजार रुपये लेकर फरार हो गया।