दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-
आज दिनांक 07/10/18 को मदर लालपरी गुप्ता हैंडीकैप्ड फाउंडेशन, पश्चिम चम्पारण-बेतिया और दिव्यांग मानवाधिकार संगठन, के द्वारा लौरिया प्रखण्ड में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया ।
जिसमें प्रखण्ड के दिव्यांग ने
बेटी बचाओ अभियान
के सरकार के नीति को आगे ले जाने में अपनी भी समाज में भागीदार निभाई।
गांव वासियो को अपने समाज ऐसे कुरीतियो को दूर करे।
बेटी समाज की अभिन्नन अंग हैं
बेटी के बिना परिवार और समाज की कल्पना नहीं की जा सकती है। इसलिय बेटी को शिक्षित कीजिये और उसको आगे बढ़ने का मौका दें।आज बेटी कही से भी पीछे नहीं है।
दिव्यांग की अध्यक्षता प्रिन्स गुरुदेव जी ने की, साथ ही सभी दिव्यांगजन को आगे आने के लिए शिक्षा को अपना हतियार बनाय खुद का विकास करे।दिव्यांग जन द्वारा सांसद निधि से मिलने वाली सालाना बीस लाख रुपये तक का लाभ दिव्यांग को मिले।इसके लिए चर्चा किया गया है और आवेदन देने के सांसद जी से मिला जायेगा।ताकि दिव्यांग को मोटरचालित ट्राई साईकिल और अन्य सामान मिल सके।संस्था के सचिव अमित कुमार गुप्ता, और उपस्थित दिव्यांग में भूषण कुमार, पिंटू सिंह, विजय कुमार,राजेश शर्मा, संतोष कुमार,निर्भय गुप्ता,दिव्यांग छात्र नेता सुधीर कुमार,कामेश्वर कुमार,मुन्तज़िर, और अन्य समाजसेवी उपस्थित हुए ।