दैनिक खोज खबर/सोनपुर(02/11/24)। जिलाधिकारी सारण  अमन समीर द्वारा शनिवार को सोनपुर पहुंच कर जिलास्तरीय पदाधिकारियों, तकनीकी विभाग के पदाधिकारियों तथा सोनपुर अनुमंडल स्तरीय पदाधिकारियों के साथ सोनपुर मेला 2024 के अवसर पर चल रही तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया तथा संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। साथ ही निदेशक, पर्यटन विभाग के साथ सोनपुर मेला में लगने वाले दुकानों के कौड़ी दर निर्धारण से संबंधित बैठक सोनपुर अनुमंडल कार्यालय में की गई तथा मेला में लगने वाले सभी प्रकार के दुकानों एवं संचालित थियेटरों का दर निर्धारण किया गया। सोनपुर मेला क़े उद्घाटन 13 नवंबर को होने वाली है। इस बार मेला क्षेत्र के नख़ास क़े जमीन का सरकारी भूमि का टेंडर नहीं हुआ है।  बताते कि नखास भूमि जिसका कुल रकबा तीन एकड़ दो डिसमल अर्थात चार बीघा पोने दो कट्ठा अर्थात 81.75 कट्ठा है का टेंडर हेतु मिनिमम रिजर्व राशि चार करोड़ 17 लाख 46 हजार 1 सौ रुपए रखी लेकिन तीन तीन बार टेंडर की तारीख बढ़ाया गया लेकिन इतनी बड़ी राशि देने को कोई भी आगे नहीं आया। हालांकि गत वर्ष भी करीब 3.80 करोड़ रुपए में टेंडर ली गई थी। साल दर साल आपसी प्रतिद्वंदिता में भूमि की राशि में काफी बढ़ोतरी होती गई जिससे व्यवसायियों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा।इस कारण से कोई भी कारोबारी होने वाले नुकशान से बच रहे है।  मेला के मुख्य मंच तथा आर्ट्स एंड क्राफ्ट का निर्माण युद्धस्तर पर इवेंट मैनेजमेंट कंपनी पिरामिड फैबिकॉन द्वारा इवेंट मैनेजर ज्ञानेंद्र सिंह टुनटुन के मार्गदर्शन में चल रही है। उन्होंने शनिवार को बताया कि उद्घाटन क़े पूर्व सभी तैयारी पूर्ण कर ली जायेगी। दोनों स्थलों पर दिन रात मजदूर अपने कार्य को पूर्ण करने क़े लिए तैयारी मे जुटे हुय्र है। वहीं मेला क्षेत्र के निजी भूमि पर कई डिजनीलैंड एवं आकर्षक देशी विदेशी झूले का निर्माण हो रहा है।